Posts

Showing posts from November, 2020

मुक्तक

Image
          मुक्तक वीर वलिदानियो की जुबानी लिखो। देश के दुर्दसा की कहानी लिखो। जब लिखो तब किसी पर  मुरव्वत नही, दूध  का दूध पानी  का पानी  लिखो। सत्य  झुठ की मण्डी में न बिकने पाये। अपने आँगन लालच  भी न टिकने पाये। मार्ग  बदल दें नदियाँ  पर्वत डिग  जायें, लेकिन अपनी कलम कभी न झुकने पाये। कलम किसी की चाटुकारिता कभी नही कर सकती है। झूँठो  के मस्तक पर  सच का ताज  नही धर  सकती है। कलम से जो भी टकराया वह चकना चूर  हुआ लेकिन, कलम अमर है शाश्वत है यह कभी नही मर सकती है। अब्दुल हमीद की परिपाटी नही देंगे, फूलों की अपनी वह घाटी  नही देंगे। चाहे नाक रगडो पाक  से हिंदुस्तान तक, कश्मीर की इन्च भर माटी  नही देंगे। मोहब्बत जिससे होगी उसको अपनी जान  लिख देंगे। उसी के नाम अपने दिल के सब अरमान लिख देगें। हमें विश्वास  है जिस दिन जरुरत देश को होगी, ये बढ़कर  शत्रु के सीने  पे हिंदुस्तान लिख देंगे। समर्पित राष्ट्र पर  होकर के नव निर्माण  देतें हैं। कोई भी क्षेत्र हो यह अप...

सीधी उंगली से कभी घी निकलता नहीं है - कवि शिव कुमार व्यास

Image
                                                                                                                                                                                       कवि शिव कुमार व्यास    अपनी पुरानी है परम्परा सदा से यही, पहले तो शत्रु को भी प्यार से मनाते हैं। किन्तु जब झूठे दम्भ से वो बाज आता नहीं, तब उसे सत्यता का आइना दिखाते हैं। धर्म पंथ का सदैव ही किया अनुसरण, कभी भी नहीं अधर्म पथ अपनाते हैं। युद्ध जब दिखता समक्ष हो ...