सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी द्वारा आयोजित पटेल जयंती समारोह 2020 एवं ऑनलाईन कवि सम्मेलन

 
 
सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी द्वारा आयोजित पटेल जयंती समारोह 2020 एवं ऑनलाईन कवि सम्मेलन
मुख्य अतिथि - मा. मुकुट बिहारी वर्मा सहकारिता मंत्री उ.प्र. शासन
अध्यक्षता - मा.धीरेन्द्र कुमार वर्मा अध्यक्ष सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी


अखण्ड भारत के शिल्पी, भारत रत्न, लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 145-वी जयंती पर "सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी" द्वारा पूर्व की भांति आयोजित "पटेल जयंती समारोह" को कोविड-19 से सम्बंधित सुरक्षा निर्देशों व आम जनमानस के हित को ध्यान में रखते हुए विगत वर्षों से थोड़ा अलग हटते हुए,31अक्टूबर2020 को प्रातः 8 बजे से सरदार पटेल भवन पटेलनगर बाराबंकी स्थिति "सरदार पटेल श्रद्धा समर्पण स्थल (पटेल-प्रतिमा) पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि का वृहत कार्यक्रम रखा गया...जिसमे भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों/समाजसेवियों व गणमान्य जनों ने प्रतिभाग किया...सभी का आभार... तदोपरांत सायं 4 बजे से कवि डॉ अम्बरीष अम्बर जी के संयोजन/संचालन व कवि शिवकुमार व्यास जी के व्यवस्थापन में "ऑन लाइन कवि सम्मेलन"का आयोजन sardar patel sansthan barabanki के facebook पेज पर किया गया, जिसके मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के माननीय सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा जी ने पटेल जयंती की बधाई देते हुए आयोजन की सराहना की व मां सरस्वती के वरद पुत्रों-सभी कवि गणों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया....माननीय सहकारिता मंत्री जी के प्रति हृदय से साधुवाद...इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में अपना कव्यपाठ प्रस्तुत करने वाले सभी कवियों को भी हृदय से आभार साथ ही सफल आयोजन के लिये कवि डॉ अम्बरीष अम्बर जी व कवि शिव कुमार व्यास जी को बहुत बहुत धन्यवाद... कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से क्रियान्वित करने के लिए प्रिय आशुतोष वर्मा आशू को शुभकामनाएं..!
***
धीरेन्द्र कुमार वर्मा-अध्यक्ष
सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी ....!
समस्त पदाधिकारी गण, सरदार पटेल संस्थान बाराबंकी
 





 
 

Comments

Popular posts from this blog

सीधी उंगली से कभी घी निकलता नहीं है - कवि शिव कुमार व्यास